डिजीटल बूथ बनाने में कार्यकर्ता प्रण – प्राण से जुटे – बबला शुक्ला
बैतूलबाजार मंडल की बैठक में बोले भाजपा जिलाध्यक्ष
बैतूल। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला ने बैतूलबाजार मंडल की बैठक में कहा कि बूथ विस्तारक योजना विश्व की ऐतिहासिक योजना है जिसमें सभी बूथो को डिजीटल किया जा रहा है। इस योजना को सफल बनाने में सभी कार्यकर्ता प्रण-प्राण से जुटे। श्री शुक्ला ने बैठक में योजना की समीक्षा भी की। उन्होने कहा कि बूथ समिति में सभी वर्गो का समावेष होना चाहिए। उन्होने विस्तारको को योजना के करणीय कार्य भी बताए।
बैठक में अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश मीडिया प्रभारी अबिजर हुसैन, मंडल अध्यक्ष सुनील पंवार, मंडल प्रभारी एवं जिला मंत्री भगवंत रघुवंशी, पूर्व नपाध्यक्ष संजय वर्मा, मंडल के शक्ति केन्द्र विस्तारक, एप्प संचालक कृष्ण कुमार वर्मा, विलास सायरे, आशीष राठौर, कृष्णा लोखंडे, क्रांति पंवार, कमलेश लोखंडे, योगेष वर्मा, तेजीराव पांसे, राजेश पाल, निषी वर्मा, आकाश परिहार, पवन राठौर, कृष्णा सोनी, विपिन हेमंत डांगे, विक्की धोटे, योगेश लोखंडे, विजय बंजारे सहित पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।