उत्कृष्ट विद्यालय में बना स्ट्रांग रूम जुन्नारदेव, (दुर्गेश डेहरिया)। शहर के शासकीय नंदलाल सूद विद्यालय में त्रिस्तरीय पंचायत आम चुनाव 2022के लिए मतदान सामग्री एकत्रित करण हेतु स्ट्रांग रूम बनाया गया है। जिसका निरीक्षण अपर कलेक्टर ओपी सनोडिया द्वारा किया गया विकास खंड जुन्नारदेव में तीसरे चरण में चुनाव की वोटिंग 08 जुलाई को सुबह 07 बजे प्रारंभ की जाएगी जो दोपहर 03 तक चलेगा। इस बार त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जनपद पंचायत जुन्नारदेव के मतदाता गांव की सरकार बनाएंगे ग्रामीण वोटर पुरुष 68151, महिला 67637,अन्य 14 कुल 135802 मतदाता चुनाव…
Read MoreDay: July 3, 2022
दुकान की छत ढहने से इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खराब
दुकान की छत ढहने से इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खराब जुन्नारदेव, (दुर्गेश डेहरिया)। बाजार के बीचो बीच स्थित अशोक वीडियो के समीप एक इलेक्ट्रॉनिक की दुकान की छत बारिश के चलते गिरी जिस कारण दुकान के भीतर रखे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण टीवी रेडियो,टेप इत्यादि सामान छत के मलबे में दबकर टूट गए। दुकान संचालक सुरेश जायसवाल ने बताया कि आज बारिश के चलते दुकान की छत अचानक भरभरा कर ढह गई ऐसा लगा कि मानों भूकंप आ गया हो लेकिन जब ऊपर देखा तो नीला आसमान दिखाई दिया। तेज आवाज सुनकर आसपास के…
Read Moreपुलिस थाना सारनी को मिली बेसिक लाइफ सपोर्ट एम्बुलेंस
पुलिस थाना सारनी को मिली बेसिक लाइफ सपोर्ट एम्बुलेंस सारनी। मध्यप्रदेश शासन गृह व स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी थाना क्षेत्रों में बेसिक लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस उपलब्ध कराई जा रही है। शासन द्वारा उक्त एम्बुलेंस की सुविधा थाना सारनी अंर्तगत भी उपलब्ध कराई गई। जिसका शनिवार शाम को थाना सारनी में टीआई रत्नाकर हिंग्वे, 108 के चिकित्सक राजेश बिंझाड़े, अरविंद सिंह, रामेश्वर सिंह, शैलेन्द्र सिंह द्वारा फीता काटकर बेसिक लाइफ सपोर्ट 108 एंबुलेंस का शुभारंभ किया गया। चिकित्सक राजेश बिंझाड़े ने बताया एम्बुलेंस में मेडिसिन, भाप मशीन, वेंटिलेटर, सक्शन मशीन, 3…
Read Moreबारिश के मौसम में क्या खाएं और क्या नहीं खाएं, जानिए यहां
बारिश के मौसम में क्या खाएं और क्या नहीं खाएं, जानिए यहां मानसून के मौसम में नमी और गंदगी के कारण कई प्रकार के रोग पैदा होते हैं जैसे डेंगू, मलेरिया, टाइफाइड, वायरल fever, निमोनिया ,Diarrhea आदि। यदि आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली कमजोर है तो आप इन रोगों से तुरंत ग्रसित हो जाते हैं। इसलिए इस मौसम में स्वस्थ आहार का सेवन करना बहुत जरूरी है। बारिश के मौसम में क्या खाएं – What to eat in monsoon season इस मौसम में आपको फलों का सेवन करना चाहिए क्योंकि वे आपको…
Read Moreमृतिका का प्रेमी ही निकला हत्यारा, पुलिस ने किया गिरफ्तार
मृतिका का प्रेमी ही निकला हत्यारा, पुलिस ने किया गिरफ्तार बैतूल। बोरी के जंगल में 26 जुलाई को एक युवती का शव फांसी के फंदे पर झूलते हुए मिला था, जिस मामले में पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया था, उक्त मामले ने बोरदेही पुलिस ने जांच कर मामले का खुलासा किया हैं और आरोपी को गिरफ्तार किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार परिजनों ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि उनकी लड़की आवंतिका 20 जून को घर से जुन्नारदेव कालेज जाने का बोलकर स्कूटी लेकर निकली थी, किन्तु वह…
Read More13 कांग्रेस कार्यकर्ता को पार्टी ने किया निष्काशित
13 कांग्रेस कार्यकर्ता को पार्टी ने किया निष्काशित सचिन शुक्ला, (बैतूल/शाहपुर)। नगरीय निकायो में कांग्रेस द्वारा घोषित अधिकृत प्रत्याशियो के खिलाफ चुनाव लडने वाले एवं उनका समर्थन कर रहे कांग्रेस के कार्यकर्ताओ को मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के पार्टी महामंत्री प्रभारी प्रशासन राजीव सिंह ने प्राथमिक सदस्यता से तीन जुलाई 2022 को निष्कासित कर दिया। पार्टी ने इसे अनुशासन हीनता मानते हुए कार्यवाही की है। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय से जारी विज्ञप्ति प्रति क्षेत्रीय विधायक ब्रह्मा भलावी के अनुसार नगर परिषद शाहपुर के कमल किशोर परसाई , अम्बिका मिश्रा , आनंद…
Read Moreदीप यज्ञ के माध्यम से प्रज्ञा पीठ में मनाया जन्मदिन
दीप यज्ञ के माध्यम से प्रज्ञा पीठ में मनाया जन्मदिन सारनी। स्थानीय गायत्री प्रज्ञा पीठ में शुक्रवार शाम को प्रज्ञा पीठ के मुख्य प्रबंधक गुलाबराव पांसे, मारुतिराव गावंडे, विनायक पड़लक का जन्मदिवस दीप यज्ञ के माध्यम से मनाया गया। जिसमें महामृत्युंजय मंत्र के अलावा अन्य मंत्रों से आहुति प्रदान कर देव शक्तियों से अनुग्रह बनाए रखने का निवेदन किया गया तथा उपस्थित परिजनों ने स्वस्ति मंत्रो से पुष्प वर्षा कर जन्मदिवस की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम संचालन मंच पर उपस्थित साक्षी पचोरी तथा कांति गुलवासे ने बताया कि यज्ञ के माध्यम…
Read Moreरेलवे का बड़ा ऐलान, चलाई जाएगी 214 गणपति स्पेशल ट्रेनें
गणपति महोत्सव (Ganpati Mahotsav) को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने एक बड़ा ऐलान किया है. रेलवे ने गणपति उत्सव के दौरान गणपति स्पेशल ट्रेनों (Ganpati Special Trains) चलाने का फैसला किया है. भारतीय रेलवे की ओर से यात्रियों की भीड़ कम करने और गणपति उत्सव के दौरान यात्रियों को राहत पहुंचाने के लिए यह फैसला लिया गया है. इस दौरान कुल 214 गणपति स्पेशल ट्रेनों को चलाने की घोषणा की है. यात्रियों की सुविधा के लिए इन ट्रेनों की व्यवस्था जुलाई के अंतिम और अगस्त के…
Read MoreArmy HQ Recruitment 2022: भारतीय सेना में 10वीं, 12वीं पास के लिए नौकरियां
भारतीय सेना, मुख्यालय उत्तरी कमान में ट्रेड्समैन मेट, नाई, चौकीदार, रसोइया, धोबी सहित अन्य पदों पर भर्ती निकाली है। इसके संबंध में 02 जुलाई से 08 जुलाई 2022 के रोजगार समाचार में एक नोटिस जारी किया है। इन पदों के लिए 10वीं और 12वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के माध्यम से लिए कुल 79 पदों पर भर्ती की जाएग। इन पदों के लिए उम्मीदवारों को रोजगार समाचार में विज्ञापन के प्रकाशन की तिथि से 45 दिनों के भीतर आवेदन करना होगा। आवेदकों की उम्र 18…
Read MoreIndian Air Force Recruitment 2022: वायु सेना में ग्रुप सी सिविलियन पद पर वैकेंसी
भारतीय वायुसेना (INDIAN AIR FORCE) ने डायरेक्ट रिक्रूटमेंट के तहत ग्रुप सी सिविलियन पदों (GROUP ‘C’ CIVILIAN POSTS) पर भर्ती निकाली है. वायु सेना ने विभिन्न वायु सेना स्टेशनों/इकाइयों में निम्नलिखित समूह ‘सी’ सिविलियन पदों की भर्ती के लिए योग्य नागरिकों से आवेदन आमंत्रित किए हैं. योग्य उम्मीदवार अपने आवेदन को आईएफ की संबंधित स्टेशनों / यूनिट को भेज सकते हैं. आईएएफ ग्रुप सी के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन भेजन की अंतिम तिथि रोजगार समाचार पत्र में विज्ञापन प्रकाशित होने के 30 दिनों के भीतर भेजना होगा. आईएएफ रिक्तियों…
Read More