स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी एडवायजरी जारी कर Homemade Mask को बनाने की सलाह

स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी एडवायजरी जारी कर Homemade Mask को बनाने की सलाह
शनिवार को स्वास्थ्य मंत्रालय ने एडवायजरी जारी की है जिसमें इन मास्क्स Homemade Mask को बनाने की सलाह दी गई है। एक आसान से तरीके में बताया गया है कि आप कैसे घर बैठे ही मास्क बना सकते हैं। यह मास्क उन लोगों के ज्यादा काम के हैं जिन्हें किसी तरह का संक्रमण नहीं है और उन्हें कोरोना के संक्रमण से बचाएंगे।
ये है तरीका
– मशीन से मास्क बनाने के लिए सबसे पहले आपको कपड़ा, धागा, कपड़े की चार स्ट्रिप और मशीन की जरूरत होगी।
-बड़ों के लिए मास्क बनाना है तो इसके लिए कॉटन का कपड़ा लें। इसे 9 इंच बाय 7 इंच के साइज में काटें। बच्चों के लिए 7 इंच बाय 5 इंच के साइज में काटें
– पाइपिंग और बांधने के लिए चार स्ट्रिप दैयार कर लें इसके लिए अपने या बच्चे के चेहरे का पूरा साइज लें।
– स्ट्रिप के लिए 1.5 इंच बाय 5 इंच के दो पीस और 1.5 इंच बाय 50 इंच के हों
– कटा हुआ कपड़ा लें और इसमें 1.5 इंच बाय 5 इंच वाली स्ट्रिप पाइपिंग की तरह यूज करें। इससे पहले उस कपड़े में डेढ़ इंच की तीन स्टेप्स बना लें।
– इसके बाद इसमें बाजार के मास्क की तरह छोटी पाइपिंग साइड में और ऊपर नीचे लगा हैं। इसके बाद 40 इंच की बड़ी स्ट्रिप तैयार करें जिन्हें ऊपर और नीचे लगा दें ताकि बांधने में आसानी हो।
– तैयार हो गया आपका मास्क जिसे आप यूज कर सकते हैं।
इतना ही नहीं, इसमें बना मशीन की मदद से भी फेस मास्क बनाने का तरीका बताया गया है। इसे भी आप बड़ी आसानी से बना सकते हैं वो भी छोटी-छोटी स्टेप्स के साथ।
बिना मशीन के यूं करें तैयार
– बिना मशीन क मास्क बनाने के लिए आपको एक हाथ रुमाल की जरूरत होगी उसे दोनो तरफ से इस तरह फोल्ड कर लें।
– इसके बाद इसमें दोनों तरफ रबर बैंड लगा दें।
– इसके बाद साइड के दोनो हिस्सों को रबर के ऊपर फोल्ड कर दें।
– अब इस रबर बैंड को कान में लगाकर आप मास्क का यूज कर सकते हैं।
इसके अलावा घर बने मास्क को यूज करने से पहले बरती जाने वाली सावधानियों की लिस्ट भी दी गई है। मसलन, इसे पहनने से पहले अपना चेहरा और हाथ अच्छी तरह धो लें।