लखनऊ में मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन निधन

Advertisements
लखनऊ में मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन निधन
भोपाल। मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन का लखनऊ के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। वे 85 वर्ष के थे और उन्हें 11 जून को स्वास्थ खराब होने के बाद अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, तभी से वे अस्पताल में भर्ती थे। जानकारी के मुताबिक उनके किडनी के साथ-साथ लिवर का फंक्शन भी गड़बड़ा गया है। उनका इलाज आइसीयू में चल रहा था। 13 जून को उनका ऑपरेशन किया गया था। हालत गंभीर होने पर उन्हें वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया गया। बीच में दो दिन बाई-पैप मशीन पर रहे। हालत में सुधार न होता देख दोबारा वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया गया।
Advertisements