नागेन्द्र निगम सारनी, उमेश पेठे चिचोली नगर भाजपा मंडल अध्यक्ष घोषित

नागेन्द्र निगम सारनी, उमेश पेठे चिचोली नगर भाजपा मंडल अध्यक्ष घोषित
प्रदेष अध्यक्ष वीडी शर्मा ने की घोषणा
बैतूल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेष अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने बैतूल जिले के दो मंडलो सारनी एवं चिचोली नगर के मंडल अध्यक्ष की घोषणा संभागीय संगठन मंत्री शैलेन्द्र बरूआ की सहमति से कर दी है। प्रदेष अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने सारनी में नागेन्द्र निगम और चिचोली नगर में उमेश पेठे को मंडल अध्यक्ष घोषित किया है।
उल्लेखनीय है कि जिले में भाजपा के कुल 29 संगठनात्मक मंडल है। जिनमें से 27 मंडलो में अध्यक्ष का निर्वाचन पूर्व में हो गया था। सारनी एवं चिचोली नगर मंडल में अध्यक्ष का चुनाव नही हुआ था। प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा द्वारा अब इन दो मंडलो में अध्यक्षो की घोषणा कर दी गई।