अब पुलिस की गुड्डी पंहुचेगी घर-घर

Advertisements
अब पुलिस की गुड्डी पंहुचेगी घर-घर
शाहपुर, (सचिन शुुक्ला)। महिलाओं के प्रति सम्मान असली हीरो की पहचान एवं बालिकाओं महिलाओं के विरुद्ध अपराधों की रोकथाम के लिए जागरूकता अभियान के अंतर्गत माता खेड़ापति मंदिर के पास दीप जलाकर हमारी गुड्डी को घर-घर पँहुचाए कार्यक्रम की शुरुआत की गई।
शाम 7 बजे थाने के सामने गुड्डी को बनाया गया और दीप जलाकर महिलाओ के प्रति अपराध को रोकने के लिए गुड्डी को घर घर भेजकर जागरूकता का संदेश दिया।
पुलिस द्वारा महिलाये को अभियान की जानकारी दी तथा महिला अपराधो पर अंकुश लगाने का संदेश दिया। इस दौरान थाना प्रभारी शिव नारायण मुकाती, एसआई विकास पटेल सहित महिला पुलिस कर्मी मौजूद रही।
Advertisements