ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने किया बैतूल-परासिया मार्ग पर 2 घंटे चक्काजाम

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने किया बैतूल-परासिया मार्ग पर 2 घंटे चक्काजाम
सारनी, (ब्यूरो)। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सारनी के द्वारा मप्र के किसानों के पक्ष में एवं भाजपा की केंद्र सरकार के विरोध में शुक्रवार को चक्का जाम कर प्रदर्शन किया गया।
जानकारी देते हुए ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के ब्लॉक अध्यक्ष भगवान जावरे ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के निर्देश तथा जिलाध्यक्ष सुनील शर्मा के आह्वान पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सारनी द्वारा राजीव चौक तिग्गड्डा पर दोपहर 12 बजे से दो घंटे के लिए बैतूल-परासिया मार्ग पर चक्का जाम किया गया।
ब्लॉक अध्यक्ष जावरे ने बताया कि यह चक्काजाम किसानों के पक्ष में एवं केंद्र की भाजपा सरकार के विरोध में किया, हम किसानों के विरुद्ध लागू किये गए 3 कानून का विरोध करते हैं। ऐसे कानून को जल्द से जल्द रद्द करना चाहिए जिससे किसानों को नुकसान पहुँच रहा हो।
वही इस दौरान जिलामंत्री मो. इलियास, आशिक खान, अवधेश सिंह, भोला कांति, तिरुपति एरुलु, नेहरू सिंह राजपूत, बटेश्वर भारती, भूषण कांति, वसीम खान, राजेश डोईफोड़े, योगिता डोईफोड़े, पिंटू अंसारी, वसीम खान, महेंद्र भारती, नेहरू बेले, शांति पाल, अनीता बेलवंशी, नरेन्द्र वाडीवा, सागर पाटिल, रमेश भूमरकर, माया वर्मा, लक्ष्मी गोहे, गौतम नागले सहित सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।
जबकि गौरतबल हो कि 2 दिन पूर्व ही ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के द्वारा प्रदर्शन करते हुए पीएम का पुतला दहन किया गया था और महामहिम राष्ट्रपति के नाम तीनों काले कानूनों को रद्द करने की मांग को लेकर ज्ञापन भी सौंपा गया था।