जहां-जहां भाजपा सरकार, वहां महिलाओं पर अत्याचार – महिला कांग्रेस

जहां-जहां भाजपा सरकार, वहां महिलाओं पर अत्याचार – महिला कांग्रेस
बैतूल। महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष सीमा अतुलकर, ने भाजपा एवं राज्य की शिवराज सरकार पर आरोप लगाया कि जहां भी भाजपा की सरकार है, वहां महिलाओं पर अत्याचार हो रहे हैं। महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष ने कहा ‘‘पिछले वर्षों में महिलाओं के खिलाफ अपराधों में बढ़ोतरी हुई है। जम्मू – कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक महिलाओं के खिलाफ अपराध चर्म पर है भाजपा के कार्यकाल में उत्पीड़न व अत्याचार की घटनाएं बढ़ी हैंं। विशेष कर दलित शोषित वर्ग की महिलाओं के उत्पीड़न की कोई सुनवाई नहीं हो रही।
कांग्रेस नेत्री सिंधु लोनारे ने कहा कि मध्यप्रदेश मे जो महिलाओं के खिलाफ अपराध हुए। ऐसी कुछ घटनाओं में तो भाजपा के लोग ही शामिल पाए गए। ‘जब बैतूल जिले की मासूम बच्ची को नोचा जा रहा था तब भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी कहां थी। पिछले दिन भोपाल में एक मासूम बच्ची को बांधकर उसके साथ अत्याचार किया गया। तब महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने अफसोस तक नहीं किया।
कंगना एक पेशेवर कलाकार है जो पैसे के लिए काम करती है उन्हें किसानों के सम्मान से कुछ लेना देना नहीं है अगर कंगना को राजनीति ही करना है तो राजनीति में उतर जाना चाहिए,मोदी जी कहते हैं कि ‘ मोदी है तो मुमकिन है।’ भाजपा नीयत और नीति से महिला सुरक्षा में नहीं, बल्कि महिला असुरक्षा में विश्वास करती है। भाजपा राज में, शिवराज के राज में, बलात्कारियों के ‘अच्छे दिन’ आ गए हैं।
उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘उन्नाव की घटना के समय भी यही हुआ था। उस महिला को प्रशासन से कोई मदद नहीं मिली। इन घटनाओं से साफ है कि भाजपा की सरकारों को महिलाओं की चीख सुनाई नहीं देती। जहां-जहां भाजपा की सरकार, वहां महिलाओं पर अत्याचार। खबरों के मुताबिक, पिछले 1 महीने में दो बलात्कार हुए हैं शिवराज सरकार में। जबकि योगी आदित्यनाथ के राज में भी आए दिन बलात्कारों की घटनाएं बढ़ रही है।