सारनी थाना से 5 कांस्टेबल बने हेड कांस्टेबल, टीआई ने लगाया बैच

Advertisements
सारनी थाना से 5 कांस्टेबल बने हेड कांस्टेबल, टीआई ने लगाया बैच
सारनी, (ब्यूरो)। सारनी थाना अंतर्गत गुरुवार को पांच कांस्टेबल की हेड कांस्टेबल के पद पर पदोन्नति हुई। जिनमें आरक्षक अरविंद सिंह, कुवरलाल बरबड़े, रामदास, रंजना ठाकुर, पूनम तिवारी को पदोन्नत कर प्रधान आरक्षक बनाया गया है। इन सभी कांस्टेबलों को सारनी थाना प्रभारी के द्वारा बैच लगाकर पदोन्नत होने की शुभकामनाएं दी गई।
गौरतलब हो कि गुरुवार को जिले के थानों में पदस्थ कांस्टेबलों की पदोन्नति सूची जिला पुलिस अधीक्षक सिमाला प्रसाद ने जारी की है। जिसमें सारनी थाने में पदस्थ 5 आरक्षको को पदोंन्नति मिली।
Advertisements