भाजपा नगर मंडल जुन्नारदेव ने मनाया भाजपा का स्थापना दिवस

भाजपा नगर मंडल जुन्नारदेव ने मनाया भाजपा का स्थापना दिवस
जुन्नारदेव, (दुर्गेश डेहरिया)। भारतीय जनता पार्टी के 41वे स्थापना दिवस के अवसर पर भाजपा नगर मंडल द्वारा स्थानीय दीनदयाल पार्क में स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय और मुखर्जी चौक पर डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर स्थापना दिवस मनाया।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष नवजीत मोनू जैन ने जानकारी दी कि लगातार बढ़ती कोरोना महामारी को देखते हुए संगठन के शीर्ष नेतृत्व के आदेशानुसार इस बार स्थापना दिवस का कार्यक्रम प्रत्येक बूथ स्तर पर घरो पर भाजपा का ध्वज लगाकर संगठन के संस्थापक सदस्य दीनदयाल, मुखर्जी व भारत माता के छाया चित्र पर माल्यार्पण कर प्रत्येक बूथ अध्यक्षो के माध्यम से मनाना मनाया गया।
साथ ही साथ इस कोरोना महामारी से बचाव के लिए जनजागरूकता अभियान चलाकर लोगो को मास्क पहनने व पात्र लोगो को कोरोना का टीका लगाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी ओर कार्यकर्ता गण उपस्थित होकर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया गया।
बिना मास्क घूम रहे लोगो को बांटे मास्क
कार्यक्रम के पश्चात मुखर्जी चौक पर भाजपा जनों ने बिना मास्क के घूम रही महिलाओं, बच्चियों, युवाओं और बुजुर्गों को मास्क बांटे साथ ही हाथ धोने ओर दो गज की दूरी बनाये रखने का निवेदन कर मास्क को ठीक तरीके से लगने के लिए भी जागरूक किया।