शिवरात्रि पर होगा अभिषेक और महा आरती
घोड़ाडोंगरी, (विशाल घोड़की)। शिवरात्रि के पावन पर्व पर घोड़ाडोंगरी भजन टेकरी मंदिर पर प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी मंदिर समिति द्वारा शिवरात्रि महा पर्व मनाया जाएगा जिसमें बाबा भोलेनाथ का रुद्राभिषेक प्रातः 4 बजे होगा।
इसके उपरांत भोलेनाथ की भस्म आरती व दोपहर मंदिर प्रांगण में महिला समिति द्वारा भजन कीर्तन का कार्यक्रम संपन्न होगा इसके उपरांत शिवरात्रि के पावन पर्व को रात्रि में मनाने का विधान है। इसी विधान के अनुरूप रात्रि 8 बजे भोलेनाथ की महा आरती का कार्यक्रम व रात्रि 10 बजे से भोलेनाथ का शिव रुद्राभिषेक कार्यक्रम रखा जाएगा। मंदिर पुजारी पुरोहित मोनू तिवारी ने बताया कि प्रतिवर्ष अनुसार शिवरात्रि के पावन पर्व पर धार्मिक अनुष्ठान व कार्यक्रम किए जाते हैं।
कार्यक्रम में महिला बच्चे पुरूष सहित सभी बड़ी संख्या में शामिल होते हैं पुरोहित तिवारी ने बताया कि इस वर्ष भी मंदिर समिति द्वारा रात्रि 10 बजे विशेष रुद्राभिषेक रखा गया है जिसमें भोलेनाथ को दूध मधु और अन्य प्राकृतिक द्रव्यों से बाबा भोलेनाथ का अभिषेक संपन्न होगा जो कि मध्य रात्रि में संपन्न होगा। मंदिर समिति ने आम जनमानस से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में मंदिर पहुंचकर शिव अभिषेक प्रसादी ग्रहण करें।