Advertisements
अखिल भारतीय कवि सम्मेलन 23 मार्च को
जुन्नारदेव, (दुर्गेश डेहरिया)। कवि सम्मेलन में बहेगी काव्य रस की धारा ग्राम कठोतिया बूटी कवि सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम आयोजनकर्ता रामनाथ यदुवंशी ने जानकारी देते हुए बताया कि बलिदान दिवस के अवसर पर कवि सम्मेलन रखा गया है। भारत देश की आजादी में अपने प्राण न्यौछावर करने वाले शहिदों की याद में 23 मार्च को शहादत के रूप में मनाया जाता है। विगत 9 वर्षों से सफल कार्यक्रम किया गया इस वर्ष भी देश भक्त भगत सिंह ,सुखदेव, राजगुरु की शहादत को याद कर कवि सम्मेलन में देश के ख्याति नाम कवि काव्य पाठ करेंगे। कवि सम्मेलन का संचालन सुप्रसिद्ध कवि दीपक साहू सरस मुलताई बैतूल द्वारा किया जायेगा।
Advertisements
Advertisements
Advertisements