पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते भाजपा ने काटा टिकट
पूर्व विधानसभा चुनाव में किया था कांग्रेस का प्रचार
शाहपुर, (सचिन शुक्ला)। घोड़ाडोंगरी विधानसभा 132 क्षेत्र चुनाव में भाजपा पार्टी प्रत्याशी को सहयोग नहीं करते हुये पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते भाजपा प्रत्याशी गीता रामजी लाल उईके को पराजित कराने एवं कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में काम करने वाले वालो का भाजपा संगठन ने नगर परिषद चुनाव में टिकट काट दिया।
भाजपा पार्टी विरोधी गतिविधियों करने वाले लोग अब अपना नया रूप बदलकर भाजपा पार्टी से आने वाले दिनों होने वाले नवगठित नगर पंचायत के वार्डो के पार्षद की दावेदारी पार्टी की तरफ से भाजपा में दम खम से पेश कर रहे थे। जिसका भाजपा संगठन ने कोई तवज्जो नही दिया।
उक्त तथाकथित लोगो की भाजपा पार्टी में विधानसभा चुनाव में असहयोग, निष्क्रियता और पार्टी विरोधी गतिविधियों की शिकायतें पूर्व सांसदीय सचिव रामजी लाल उईके ने पार्टी कार्यकर्ताओं एवँ पदाधिकारी के थी।
उल्लेखनीय होकि पूर्व के विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान पार्टी विरोधी गतिविधियों भाजपा के विरोध में काम किया गया था।
पूर्व के विधानसभा चुनाव भाजपा को हारने के दौरान कार्यकर्ताओं द्वारा पार्टी विरोधी गतिविधि और गड़बड़ी की शिकायत जिला एवं प्रदेश संगठन के पास पहुंची थीं। कुछ चेहरे ऐसे भी थे, जिन्हें भाजपा पार्टी की सत्ता में वापसी को लेकर ही भरोसा नहीं था, सो वे नई हवा के साथ बहने की गोटियां बिठाने में लगे थे। अब भाजपा संगठन द्वारा ऐसे लोगों के पेंच कसे जा रहे हैं । पुनः भाजपा की सरकार बनने के बाद अब पार्टी ने गड़बड़ी करने वालों को चिन्हित करने की मुहिम शुरू कर दी है।