शहर के बाग बगीचे में आई रंग बिरंगे फूलो की बहार, उद्यान शास्त्री की मेहनत रंग लाई
रंगीन बाग बगीचे से शहर की बदली सूरत
सारनी। सिविल विभाग के अंतर्गत आने वाले उद्यान विभाग ने शहर के सभी बाग बगीचों को रंग बिरंगे फूलो से गुलजार कर दिया। शहर के मुख्य चौराहे पर रंग बिरंगे फूलो के बाग लोगो के आकर्षण केंद्र बने हुए हैं। सिविल विभाग के उद्यान शास्त्री डीएस तोमर के निर्देशन एवं मेहनत की बदौलत बाग बगीचों रंग बिरंगे फूल एवं सुंदरता साफ झलक रही है। ऑफिसर कालोनी में वन श्री बगीचे में रंग बिरंगे एवं मनमोहक बगीचे को देखने के लिए तांता लगा रहता है। उद्यान विभाग ने ऑफिसर कालोनी,चीफ इंजीनियर कार्यालय,सात नंबर गेट,जय स्तंभ चौक पर रंग बिरंगे फूलो का बागवान तैयार किया है।
उद्यान शास्त्री तोमर ने बताया कि पावर प्लांट के चीफ इंजीनियर गुप्ता के निर्देशन एवं सिविल विभाग अधिक्षण अभियंता शैलेन्द्र वागद्रे के मार्गदर्शन में एमपीईबी कालोनी के बाग बगीचे को गुलजार करने के लिए अनेको प्रजाति के फूल लगाये है। रंग बिरंगे फूलो से सभी बाग सुंदर एवं मनमोहक लग रहे हैं।