कांग्रेस ने बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि मनाकर अर्पित किए श्रद्धासुमन
भगवान् बिरसा मुंडा आदिवासी समाज एवं देश के गौरव है – सुनील उईके
जुन्नारदेव, (दुर्गेश डेहरिया)। हमारे देश के अमर शहीद, महान आदिवासी स्वतंत्रता संग्राम सैनानी भगवान् बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि ब्लॉक काँग्रेस कार्यालाय जुन्नारदेव में विधायक सुनील उईके की प्रमुख उपस्थिति में मनाई गई। सर्वप्रथम महान क्रांतिकारी बिरसामुंडा के चित्र का पूजन कर माल्यार्पण किया गया। तदोपरांत मौन रखकर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।
कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेसजनों को सम्बोधित करते हुए विधायक सुनील उईके ने कहा की भगवान बिरसा मुंडा हमारे आदिवासी सहित पूरे देश का गौरव है। उन्होंने आदिवासी समाज में नव चेतना जाग्रत कर देश की आजादी में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने अंग्रेजों के विरुद्ध खुली लड़ाई लड़ी। मैं भी आदिवासी समाज में पैदा होने पर अपने आपको गौरवान्वित महसूस करता हूँ। हमें भगवान् बिरसामुंडा की तरह असत्य एवं अत्याचार के खिलाफ अपने समाज सहित सभी को साथ लेकर एक बड़ी लड़ाई लड़ने की आवश्यकता है।
कार्यक्रम में विधायक सुनील उईके के साथ ब्लॉक काँग्रेस अध्यक्ष घनश्याम तिवारी, नपाध्यक्ष पुष्पा साहू, अशोक विश्वकर्मा, रमेश साहू, आर के बैग, सुधीर लदरे, अरुणेश जयसवाल, उपेंद्र शर्मा, जीतेन्द्र अग्रवाल, सलमा बेगम, निसार गुलखान, रामस्वरूप मुछौरिया, यशदीप साहू, अनवर लाला, जतर परतेती, कैलाश पथरोड़, विक्रांत विश्वकर्मा, राजेंद्र कनौजिया, शिवराम चौरे, राजेश चौकसे, शन्नीलाल परतेती, विवेक शर्मा, अजय साहू, अनिल कुमरे, वासिम खान, असलम खान, राधेलाल आमरे, गोल्डी चौकसे, गुलाब कहार, अमरसिंग डेहरिया सहित बड़ी संख्या में काँग्रेसजन उपस्थित थे।