Advertisements
जिला स्तरीय स्टैंडिंग कमेटी गठित
बैतूल। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अमनबीर सिंह बैंस द्वारा नगरीय निकायों के आम निर्वाचन 2022 के लिए जिला स्तरीय स्टैंडिंग कमेटी का गठन किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अमनबीर सिंह बैंस जिला स्तरीय स्टैंडिंग कमेटी के अध्यक्ष होंगे। कमेटी में पुलिस अधीक्षक, सीईओ जिला पंचायत, अपर कलेक्टर बैतूल, मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि, संयुक्त कलेक्टर बैतूल, अनुविभागीय राजस्व अधिकारी- बैतूल, मुलताई, भैंसदेही एवं शाहपुर, तहसीलदार-बैतूल, शाहपुर, घोड़ाडोंगरी, आमला, मुलताई एवं भैंसदेही सदस्य मनोनीत किए गए हैं।
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements