पांच साल का कार्यकाल 57 पंचायतों में भ्रष्टाचार की जांच, 18 ग्राम पंचायतों में वसूली की जा सकती हैं
जुन्नारदेव, (दुर्गेश डेहरिया)। ग्राम पंचायतों में विकास के लिए हर साल मिलने वाले लाखों रुपए के बजट ने भ्रष्टाचार के रास्ते भी खोल दिए हैं। पंचायत निकाय के बीते कार्यकाल के दौरान 57 ग्राम पंचायतों में भ्रष्टाचार के मामले सामने आए। इन ग्राम पंचायतों में धारा 89, 92 के तहत सरपंच व सचिव के खिलाफ न्यायालय जिला पंचायत में प्रकरण दर्ज है तो वहीं 18 ग्राम पंचायतों में जांच के बाद लगभग 30 लाख 55 हजार रुपए की वसूली की जा रही है। पंचायतों में अलग-अलग मामलों में हुए भ्रष्टाचार के बाद जांच चल रही है तो वहीं कुछ स्थानों में वसूली भी हो चुकी है। ऐसी स्थिति अब इन पंचायतों से अगला चुनाव लड़ने के लिए इन पदाधिकारियों को परेशानी जा सकती है।
इन पंचायतों के चल रहे जिला पंचायत कार्यालय के अनुसार जुन्नारदेव की इन पंचायतों के चल रहे मामले –
जनपद जुन्नारदेव की माण्डई, जमकुंडा, चिखलमऊ,पनारा, बिलावरकला, खमराकलां, तेलीबट, चिखलार, गोप, रामपुर, पिंडरईकला, कोल्हिया, सातग्वारी, कोहनिया रैयत शामिल है।