अजाक्स नगर पालिका सारनी की इकाई का गठन, विरेंद्र बने अध्यक्ष, गुणवंत महासचिव बने
सारनी। मध्यप्रदेश अनुसूचित जाति-जनजाति एवं कर्मचारी संघ अजाक्स की सारनी नगर पालिका इकाई का गठन किया गया। सारनी इकाई के गठन के लिए एक बैठक जिलाध्यक्ष अनिल कापसे, जिला सचिव धर्मदास दवंडे एवं पूर्व विकासखंड अध्यक्ष नारायण घोरे की उपस्थिति में हुई। बैठक में कर्मचारियों की समस्याओं पर विचार-विमर्श हुआ।
जिलाध्यक्ष अनिल कापसे ने सारनी इकाई की घोषणा करते हुए बताया कि वर्तमान में अजाक्स के प्रांताध्यक्ष जेएन कांसोटिया (आयएएस) हमेशा संगठन का मार्गदर्शन करते हुए अधिकारियों एवं कर्मचारियो की समस्या का तत्परता से निराकरण करते हैं। सर्वसम्मति से अजाक्स नगर पालिका परिषद सारनी इकाई के अध्यक्ष पद पर विरेंद्र कुमार डेहरिया (बंटू) को नियुक्त किया गया है।
इसी तरह उपाध्यक्ष पद पर उमेश परते, तीरथ वरकडे, महासचिव पद पर गुणवंत हुरमाड़े, रामस्वरूप सतवंशी, प्रेमकला डेहरिया, हरदेव इवने, रामकिशोर भलावी, सचिव पद पर शिवम डेहरिया, संदीप खादीकर, सहसचिव पद पर राजकुमार बेलवंशी, अजाब पाटिल, प्रशांत डेहरिया, संतोष सोनारिया, राजेश सूर्यवंशी, कोषाध्यक्ष पद पर सोनम गोहे, को नियुक्त किया गया है। इसी तरह मीडिया प्रभारी अनिता लोखंडे, रोशन बामने को बनाया गया है। इसी तरह कार्यकारिणी सदस्यों में मिथुन नकवाल, दीपक मोहबे, विलास अनिल सहारे, विनोद डेहरिया, प्रमोद नागले, सुरेंद्र डेहरिया, संतोष दुबे, यादोराव मानकर, मुरारी यादव, चंद्रकला पाल, प्रकाश सातनकर, चरण डिंडोरिया, बुधराम मोहबे, संतोष डिंडोरिया, नामदेव विझाडे को शामिल किया गया है।
जिलाध्यक्ष कापसे ने कहा कि नवनियुक्त इकाई नवनियुक्त इकाई अध्यक्ष विरेंद्र कुमार डेहरिया ने कहा कि नई जिम्मेदारी का कार्यकारिणी मिलकर अनुसूचित जाति-जनजाति वर्ग के अधिकारी-कर्मचारियों की समस्याओं की लड़ाई लड़ेगी। कर्मचारियों की समस्याएं एवं उनके हितों के निर्णय समग्र तैयार कर प्रदेश स्तर तक पहुंचाए जाएंगे। इकाई के गठन पर कर्मचारियों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी है।