समर्पण निधि संग्रह में मोर्चो की अहम भूमिका – हेमंत खंडेलवाल
मोर्चा पदाधिकारियो से बोले पूर्व सांसद
बैतूल। कुशाभाउ ठाकरे जन्मशताब्दी समिति के प्रदेश सचिव एवं पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि पार्टी द्वारा संगठन पर्व के तहत चलाए जा रहे समर्पण निधि संग्रह अभियान में पार्टी के सभी मोर्चाे की अहम भूमिका है। श्री खंडेलवाल जिला भाजपा कार्यालय विजय भवन में किसान मोर्चा, महिला मोर्चा, पिछडा वर्ग मोर्चा और युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओ की अलग अलग आयोजित बैठको में बोल रहे थे।
बैठको में पार्टी जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला,समर्पण निधि अभियान के जिला प्रमुख सदन आर्य ,किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष महेश्वर सिंह चंदेल, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ममता मालवी, पिछडावर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष संजू सोलंकी, और युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष भास्कर मगरदे विशेष रूप से मौजूद थे। श्री खंडेलवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अपनी विशेष कार्य पद्वति के कारण आज पूरे विश्व में जानी जाती है। पार्टी के संचालन हेतू अर्थ संग्रह भी कार्यकर्ताओ और समाज से ही लिया जाता है। उन्होेने कहा कि इस अभियान में सभी मोर्चो की भी अहम भमिका है।
जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला ने कहा कि पार्टी के सभी मोर्चो के पदाधिकारी एक व्यापक कार्ययोजना के साथ निधि संग्रह के काम में जुट जाएं। निधि संग्रह अभियान के जिला प्रमुख सदन आर्य ने कहा कि यह अभियान संगठन के विस्तारीकरण में नई ताकत देगा। इसमें सभी कार्यकर्ताओ का सहयोग जरूरी है। उन्होने मोर्चा पदाधिकारियो से कहा कि अभियान की सफलता में आप सब भी अपनी अपनी भूमिका निभाएं।