मध्य प्रदेश ग्राम खाद्य उद्योग निगम के अध्यक्ष लिटोरिया का शोभापूर में भव्य स्वागत
सारनी। समर्पण निधि नर्मदा पुरम संभाग में संपन्न कराने हेतु खादी ग्राम उद्योग के निगम के अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त जितेंद्र लिटोरिया जी का भाजपा मंडल सारणी में जोरदार स्वागत किया गया। स्वागत का कार्यक्रम जिले के महामंत्री कमलेश सिंह, मंडल के प्रभारी और जिले के मीडिया प्रभारी विशाल बत्रा, विधायक प्रतिनिधि रंजीत सिंह, विधायक प्रतिनिधि सुधा चंद्रा, दशरथ सिंह जाट, मंडल के अध्यक्ष नागेंद्र निगम, अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष किशोर मोहबे, नगर पालिका उपाध्यक्ष भीम बहादुर थापा, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मोहन मोरे, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री दीपक उईके, मंडल महामंत्री किशोर बरदे, प्रकाश शिवहरे की उपस्थिति में स्वागत की बेला को कॉलेज गेट से कार्यकर्ताओं ने रैली के रूप में बागडोना, छतरपुर चौक, उसके पश्चात शोभापुर स्टाप से शोभापुर कॉलोनी के सुपर मार्केट में गाजे-बाजे आतिशबाजी के साथ जोरदार स्वागत किया गया।
सर्वप्रथम कार्यकर्ताओं ने माला एवं पुष्पगुच्छ देकर पूर्व संगठन मंत्री वर्तमान निगम अध्यक्ष लिटोरिया का स्वागत किया। तत्पश्चात सभी कार्यकर्ताओं ने शॉल और श्रीफल के माध्यम से निगम अध्यक्ष लिटोरिया का स्वागत किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जितेन्द्र लिटोरिया ने कहा कि, मैं संगठन का व्यक्ति था और संगठन के लिए सदैव कार्य करता रहूंगा। आप सभी ने मेरा स्वागत किया एक एक कार्यकर्ताओं के द्वारा किए गए इस स्वागत को मैं जीवन भर याद रखूंगा। जब कभी भी किसी भी आम जनमानस को एवं कार्यकर्ताओं को मेरी आवश्यकता पड़ी तो मैं उस कार्यकर्ता या आम आदमी के लिए मदद करने के लिए सदैव तैयार रहूंगा। मेरा बहुत समय आप कार्यकर्ताओं के बीच में बीता प्रत्येक कार्यकर्ता से मैं परिचित हूं और आपने मेरा भरपूर सहयोग किया है ऐसे ही भारतीय जनता पार्टी का सहयोग करते रहे।
इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि पूर्व जिला मंत्री रंजीत सिंह ने कहा कि ग्राम खाद्य उद्योग निगम के अध्यक्ष लिटोरिया के नेतृत्व में हमने नर्मदा पुरम संभाग के 11 विधनसभा सीटों में से 10 सीटें जीती थी। सारणी नगर पालिका का चुनाव जीता, पांचों विधानसभा का चुनाव जीता, आपने सभी कार्यकर्ताओं को संगठन का जो पाठ पढ़ाया था उसे हम आज भी पालन कर रहे हैं।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सुधा चंद्रा ने कहा कि ग्राम खाद्य उद्योग निगम के अध्यक्ष लिटोरिया एक कुशल कार्यकर्ता शिल्पी है कार्यकर्ताओं के ह्रदय में बसने वाले इस क्षेत्र के पहले संगठन मंत्री रहे जीनका प्रवास नीचे स्तर तक के होता रहा है, जिससे उनसे हर कार्यकर्ता परिचित है।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष नागेंद्र निगम ने सभी कार्यकर्ताओं को ग्राम खाद्य उद्योग निगम के अध्यक्ष लिटोरिया के स्वागत के लिए बहुत-बहुत बधाइयां प्रेषित की एवं पुनःभाजपा मंडल सारणी में पधारने का आमंत्रण दिया। अंत में भारतीय जनता पार्टी मंडल कार्यालय सारणी में ग्राम खाद्य उद्योग निगम के अध्यक्ष लिटोरिया का भव्य स्वागत का कार्यक्रम भाजपा वरिष्ठ नेता पीजे शर्मा के नेतृत्व किया गया।
कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कमलेश सिंह ने कहा कि ग्राम खाद्य उद्योग निगम के अध्यक्ष लिटोरिया पूर्व संगठन मंत्री रहते हुए हम सभी के मन में बसे हुए हैं उनके प्रेम और स्नेह हमारे बीच आज भी वैसा ही है, और आज कार्यकर्ताओं को उत्साह को देखते हुए ऐसा लग रहा है कि माननीय का हम कितना सम्मान करते हैंउनके के संपर्क में रहा हूं और उन्होंने मुझसे समय समय पर हर कार्यकर्ता के बारे में समय-समय पर पूछा, इससे उनका कार्यकर्ता के प्रति प्रेम झलकता है, सतपुड़ा के सुरम्य वादियों में बाबा मठारदेव की पावन नगरी में मैं उनका हार्दिक हार्दिक स्वागत करता हूं वंदन करता हूं अभिनंदन करता हूं। इस कार्यक्रम का सफल संचालन मंडल के महामंत्री प्रकाश शिवहरे एवं किशोर बर्दे ने किया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से पार्षद जगदीश पवार, अशोक बारंगे, अजय साकरे, रेवा शंकर मगरदे, संदीप सपाटे, मुकेश यादव, मनोज ठाकुर, महेंद्र पवार, मोहनलाल मारवाड़, सुभाष सिंह, सुभाष चौरसिया, रमेश पवार, मिंटू राय, विनय मदनी, रवि पांसे, बापू कड़वे, शंकर मंडल, वापी बेन, मुन्ना पाटिल, प्रमोद सिंह, सुनील सिंह, संतोष रघुवंशी, सुनील सातनकर, शक्ति बेले, श्याम बिहारी, प्रकाश डेहरिया योगेश बर्डे, लहराम पवार, संजीत चौधरी, राहुल सिंह, राहुल बर्डे, राहुल कापसे, प्रवीण सोनी, शिबू सिंह, रवि देशमुख, राजू आहूजा, पंजाब राव बारस्कर, अखिलेश तिवारी, सरोज विश्वकर्मा, आशा डेहरिया, अरुणा अहिरवार, सुनंदा पाटिल, किशोर अहिरवार, राकेश वर्मा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।