खादी ग्रामोद्योग बोर्ड अध्यक्ष का किया स्वागत
शाहपुर, (सचिन शुक्ला)। मध्य प्रदेश खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के चेयरमैन कैबिनेट मंत्री दर्जा पूर्व संभागीय संगठन मंत्री जितेंद्र लिटोरिया का अल्प प्रवास पर नगर आगमन हुआ था। सोमवार दोपहर को स्थानीय विश्राम गृह पर कार्यकर्ताओं से भेंट कर चर्चा की कार्यकर्ताओ द्वारा लिटोरिया जी पुष्पहार से सम्मान किया गया।
पूर्व संगठन मंत्री लिटेरिया ने भाजपा कार्यकर्ताओं को आगामी पंचायत, नगरीय चुनाव एवं विस चुनाव में पूरी ईमानदारी के साथ अभी से जुटने का मूल मंत्र दिया।
इस अवसर पर वह भाजपा के युवा मंडल अध्यक्ष आशिष शुक्ला के निवास स्थान पर भी पहुँचे जहाँ उनका शाल, श्रीफल, तिलक लगाकर सम्मान किया दोपहर का भोजन भी आशिष शुक्ला के निवास पर गृहण किया गया।

इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष मनीष कुमरे, पूर्व मंडल अध्यक्ष सतीश मिश्रा, अमित महतो, सूर्यकांत सोनी, अनिल जैन, घोड़ाडोंगरी से विशाल बत्रा, मन्नू त्रिवेदी, कुलदीप चौधरी, भूरेलाल चौहान, सुमंत्रा चौहान, चंपालाल बड़ोदे, अविनाश पाटिल, श्याम नायक, लष्मीनयन् शुक्ला, रजनीश महतो, शेखर प्रजापति, विशाल देशमुख सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।