केन्द्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस) में पहली कक्षा से लेकर 12वीं तक की किसी भी कक्षा के लिए सभी केंद्रीय विद्यालय शाखाओं में COVID-19 के कारण अपने माता-पिता दोनों को खोने वाले छात्रों को प्रवेश दिया जाएगा। हाल ही में केंद्रीय विद्यालय संगठन की ओर से यह निर्देश दिया गया है। KVS ने अपनी प्रवेश प्रक्रिया 28 फरवरी, 2022 को शुरू कर दी है और सभी प्रभावित बच्चों को उम्र के अनुसार प्रवेश दिया जाएगा।
केंद्रीय विद्यालय में दी जाएगी मुफ्त शिक्षा
केंद्रीय विद्यालय संगठन की ओर से जानकारी दी गई है है, जिन बच्चों ने कोविड-19 महामारी के चलते अपने माता-पिता को खो दिया है उन्हें कक्षा 1 से 12 तक मुफ्त शिक्षा प्रदान की जाएगी। छात्र-छात्राओं को ट्यूशन फीस का भुगतान नहीं करना होगा। ऐसे छात्रों का प्रवेश VVN श्रेणी (विद्यालय विकास निधि) के तहत और जिस जिले में केंद्रीय विद्यालय है, उसके जिला मजिस्ट्रेट की सिफारिश पर किया जाएगा। डीएम द्वारा अधिकतम 10 छात्रों का चयन किया जा सकता है।
यहां नीचे में सभी विद्यार्थियों के लिए आवेदन कैसे करें और अन्य जानकारी पढ़िए-

केवीएस एडमिशन प्रोसेस : केंद्रीय विद्यालय एडमिशन 2022 के आवेदन फॉर्म ऑनलाइन तथा ऑफलाइन दोनों भरे जा सकते हैं। आवेदन करने के लिए कुछ योग्यता निर्धारित होती है जो भी छात्र या छात्रा उन सभी योग्यता को पूरा करेगा वही छात्र या छात्रा इस आवेदन फार्म को भर सकती हैं।
केंद्रीय विद्यालय एडमिशन शेड्यूल 2022
कार्यक्रम | तिथि |
नोटिफिकेशन जारी होने कि तिथि | 24 फ़रवरी 2022 |
कक्षा -1 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण | 28 फरवरी 2022 |
कक्षा 1 के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि | 21 मार्च 2022 |
कक्षा -1 के लिए प्रवेश सूची | 25 मार्च 2022 |
कक्षा- II तथा अन्य कक्षा के लिए पंजीकरण (कक्षा- XI को छोड़कर) | 8 अप्रैल से 16 अप्रैल 2022 तक |
कक्षा- II व आगे की कक्षा के लिए सूची का प्रदर्शन | 21 अप्रैल 2022 |
कक्षा-दो व आगे की कक्षा में प्रवेश | 22 अप्रैल से 28 अप्रैल 2022 तक |
प्रवेश की अंतिम तिथि (ग्यारहवीं को छोड़कर) | 30 जून 2022 |
केवल KV छात्र के लिए: कक्षा- XI के लिए पंजीकरण | कक्षा 10 बोर्ड परिणाम घोषित होने के 1 सप्ताह बाद |
केवल KV छात्र के लिए: चयन सूची की घोषणा और कक्षा- XI के लिए प्रवेश | दसवीं कक्षा के बोर्ड परिणाम घोषित होने के 2 सप्ताह के भीतर |
गैर केवी छात्रों के लिए: पंजीकरण, कक्षा 11 में प्रवेश | केवल अगर कक्षा 11 में केवी के छात्रों के प्रवेश के बाद सीट खाली रहती है |
कक्षा- XI में प्रवेश के लिए अंतिम तिथि | सीबीएसई 10 वीं रिजल्ट जारी होने के 30 दिन बाद |
KVS Admission ऑनलाइन प्रवेश फार्म 2022
संगठन का नाम | केन्द्रीय विद्यालय संगठन |
कक्षाएं | कक्षा I से कक्षा XI तक |
आवेदन मोड़ | ऑनलाइन |
सरकारी वेबसाइट | www.kvsangathan.nic.in |
कक्षा 1 पंजीकरण वेबसाइट | यहां क्लिक करें |
केंद्रीय विद्यालय (KVS) एडमिशन हेतु ये दस्तावेज जरूरी
केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन लेने के लिए कुछ मुख्य दस्तावेजों जरूरी हैं। नीचे पढ़िए
कक्षा 1 के लिए
- प्राधिकृत सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी जन्म प्रमाण।
- आयु का प्रमाण पत्र
अन्य सभी कक्षा के लिये
- आयु प्रमाण पत्र
- स्थायी निवास का प्रमाण पत्र
- आधार कार्ड
- जो विकलांग छात्र /छात्रा हैं उनके विकलांगता का सर्टिफिकेट किसी सर्जन द्वारा प्रमाणित हो।
- सेनिकों से जुड़े परवारों के लिए रिटायर्मेंट के सर्टिफिकेट।
- एसएससी /एसटी तथा गरीब श्रेणी के नीचे छात्रों के लिए सम्बंधित सर्टिफिकेट।
- केंद्रीय विद्यालय संगठन के कर्मचारियों के पौत्र/पौत्रियों के लिये से कर्मचारियों से संबंध होने का प्रमाण होना आवश्यक है।
केंद्रीय विद्यालय एडमिशन रजिस्ट्रेशन फॉर्म कैसे भरें
kvs admission 2022 पंजीकरण फॉर्म कैसे भरना है इसके बारे में नीचे बताया गया है। नीचे दिए गए कुछ स्टेप्स की सहायता से आप पूरी प्रोसेस जान पाएंगे। केंद्रीय विद्यालय एडमिशन रजिस्ट्रेशन फॉर्म कैसे भरें आईये जानते हैं-
- आवेदन कर्ता सबसे पहले केंद्रीय विद्यालय संगठन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ। KVS की आधिकारिक वेबसाइट www.kvsangathan.nic.in है।
- अब यहाँ आवेदन कर्ता नया पंजीकरण पर क्लिक करें।
- इंस्ट्रक्शन (instruction) से संबधित पेज आयेगा यहाँ निर्देश पृष्ठ पर वापस जाएँ पर क्लिक करें। अब निर्देश पृष्ठ आयेगा दिये गये निर्देशों को ध्यान से पढ़ें।
- निर्देशों को पढ़ने के बाद आगे डिक्लरेशन बॉक्स क्लिक करें ,इसके बाद proceed के लिंक पर क्लिक करें।
- अब पंजीकरण फॉर्म का पेज खुल जायेगा,रजिस्ट्रेशन फॉर्म में मांगी गयी जानकारी सही से भरें और रजिस्टर पर क्लिक करें।
- रजिस्ट्रेशन फॉर्म सब्मिट करने के बाद आपके दिये गये मोबाइल नंबर ओटीपी आयेगा उसे दर्ज करें और वेरिफाई पर क्लिक करें।
- अब आपका रजिस्ट्रेशन पूरा हो चुका है, रजिस्ट्रेशन फॉर्म प्रिंट करें इसमें लॉगिन कोड आदि होते हैं।
- अब आवेदन फॉर्म भरने के लिये लॉगिन करें, लॉगिन करने लिये नीचे बताये गये दोनों
- लॉगिन करने के बाद आवेदन फॉर्म खुल जायेगा इसके पांच चरण हैं, पांचो चरणों को क्रमानुसार भरें और आगे बढ़ते जाएं।
- सभी पांच चरणों को पूरा करें, अंतिम चरण में फॉर्म को सब्मिट ऍप्लिकेशन पर क्लिक करें।
- अब आवेदन सब्मिट करने के लिये ओटीपी आयेगा। ओटीपी दर्ज करें और वेरिफाई ओटीपी पर क्लिक करें।
- ओटीपी वेरिफाई करने के बाद ,ऍप्लिकेशन फॉर्म भविष्य लिये प्रिंट करें।
केंद्रीय विद्यालय एडमिशन से सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारी
- कक्षा 2 और इसकी उपर की कक्षाओं का पंजीकरण ऑफलाइन होगा।
- 10 वीं कक्षा में जो बच्चे पास हो जायेंगे वो 11 वीं कक्षा में 10 दिनों के बाद पंजीकरण करा सकते हैं
- कक्षा 2 और कक्षा 11 के विद्यार्थी उम्मीदवार नही होंगे वो सीधे प्रवेश ले सकते हैं।
अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन देखें-