जन परिषद चैप्टर के अध्यक्ष मनोनीत, अब्दुल रहमान को सारनी, विशाल बत्रा को मिला घोड़ाडोंगरी का प्रभार
संस्था के अध्यक्ष पूर्व डीजीपी एन के त्रिपाठी ने की नियुक्ति
सारनी। अखिल भारतीय स्तर की सामाजिक संस्था जन परिषद ने चैप्टर अध्यक्ष की नियुक्ति की है। सारनी चैप्टर अध्यक्ष पद पर वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल रहमान एवं घोड़ाडोंगरी चैप्टर का अध्यक्ष विशाल बतरा को मनोनीत किया है। जन परिषद संस्था के सचिव नितिन श्रीवास्तव ने बताया कि संस्था अध्यक्ष पूर्व डीजीपी एनके त्रिपाठी की अनुशंसा पर सारनी चैप्टर अध्यक्ष अब्दुल रहमान खान एवं घोड़ाडोंगरी चैप्टर अध्यक्ष विशाल बत्रा की नियुक्ति की गई है।
ज्ञात रहे कि जन परिषद राष्ट्रीय स्तर की सामाजिक संस्था है, जो कि गत 33 वर्षों से सामाजिक एवम् रचनात्मक कार्यों में सक्रिय होने के साथ साथ, कई ऐतिहासिक एवम् अभूतपूर्व संदर्भ ग्रन्थों का प्रकाशन कर चुकी है। संस्था पर्यावरण पर आठ अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस आयोजित कर चुकी है। संस्था के इस समय पूरे देश में 165 एवम् विदेशो में 5 चैप्टर्स बन चुके हैं। संस्था प्रतिवर्ष उन व्यक्तियों को अलंकृत भी करती है जो कि रचनात्मक एवम् सामाजिक सुधार के कार्यों को मूर्तरूप दे रहे हैं। संस्था का मुख्य आधार मानवीय , सामाजिक एवम् राष्ट्रीय दृष्टिकोण है।
श्री रहमान एवं बत्रा के इस मनोनयन पर जिले के पत्रकारों, राजनेताओं एवम् अन्य गणमान्य नागरिकों ने बधाइयां प्रेषित की हैं। घोड़ाडोंगरी चैप्टर अध्यक्ष विशाल बतरा ने नियुक्ति हेतु जन परिषद के अध्यक्ष पूर्व डीजीपी एनके त्रिपाठी, संयोजक रामजी श्रीवास्तव एवं अब्दुल रहमान का आभार मानते हुए कहा कि शीघ्र ही घोड़ाडोंगरी ब्लॉक में संस्था की कार्यकारिणी का गठन कर संस्था के उद्देश्य के अनुरूप सामाजिक कार्यों को गति दी जाएगी।