समर्पण निधि अभियान पार्टी के विस्तारीकरण के लिए है – सांसद
भाजपा पदाधिकारियो की कामकाजी बैठक संपन्न
बैतूल। भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियो की कामकाजी बैठक जिला कार्यालय विजय भवन में संपन्न हुई। बैठक में समर्पण निधि अभियान की कार्ययोजना पर चर्चा हुई और बूथ विस्तारक येाजना की समीक्षा की गई। बैठक में सांसद दुर्गादास उइके, जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला, समर्पण निधि जिला संयोजक सदन आर्य, जिला टोली सदस्य राजा ठाकुर, शिवप्रसाद राठौर और प्रदेश कार्यसमिति सदस्य वसंत बाबा माकोडे मंचासीन थे।
उपस्थित पदाधिकारियो को संबोधित करते हुए सांसद दुर्गादास उइके ने कहा कि समर्पण निधि का यह अभियान जहां पार्टी को आत्मनिर्भर बनाएगा वहीं पार्टी का विस्तारीकरण भी करेगा। श्री उइके ने कहा कि आज हम भाजपा का जो विशाल रूप देख रहे है वह हमारे पूर्वजो के त्याग और बलिदान का परिणाम है।
ऐसे ही एक त्यागी महामानव कुशाभाउ ठाकरे थे जिनके अथक परिश्रम , निष्ठा और त्याग से प्रदेश ही नही देश में भाजपा मजबूत पार्टी बनकर खडी हुई। यह वर्ष उनकी जन्मशताब्दी का वर्ष है। पार्टी का प्रदेश नेतृत्व स्व.कुशाभाउ ठाकरे की स्मृति को चिरस्थाई बनाना चाहती है। ये समर्पण निधि अभियान उनकी स्मृति को चिर स्थाई बनाने के लिए हो रहा है। श्री उइके ने कार्यकर्ताओ से कहा कि निधि संग्रह का जिले को जो लक्ष्य मिला है। वह काफी बडा है परंतू यदि हमे स्व.कुशाभाउ ठाकरे जी को श्रृद्वांजलि देना है इस भाव से कार्य करेगें तो मुझे विश्वास है जो लक्ष्य हमे मिला है वह तय समय सीमा में पूरा कर पाएगें।
पार्टी जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला ने कहा कि पार्टी को सर्वव्यापी, सर्वग्राही, सर्वस्पर्शी बनाने में यह अभियान सहयोगी होगा। उन्होने कहा कि निधि संग्रह हेतू हमे अधिक से अधिक लोगो से संपर्क करना है। श्री शुक्ला ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने आत्मनिर्भर भाजपा बनाने की परिकल्पना को ध्यान में रखकर यह अभियान शुरू किया है। श्री शुक्ला ने बताया कि मंडलो में एक टोली बनाकर व्यापक कार्ययोजना निधि संग्रह के लिए बनाकर कार्य करेगें तो लक्ष्य प्राप्त करने में आसानी होगी। बैठक में श्री शुक्ला ने बूथ विस्तारक योजना के बूथ डिजिटलाईजेशन की सफलता के लिए कार्यकर्ताओ को बधाई दी।
समर्पण निधि अभियान के जिला संयोजक सदन आर्य ने जिला टोली द्वारा बनाई गई कार्य योजना के बारे में विस्तार पूर्वक बताते हुए कहा कि जिन तपस्वीयो ने संघर्ष करते हुए पार्टी को मजबूत आधार दिया उनका स्मरण करना और उनकी स्मृतियो को संजोकर रखना हमारी परंपरा है। इसीलिए पार्टी के लिए अपना पूरा जीवन देने वाले स्व.कुशाभाउ ठाकरे को जन्मशताब्दी वर्ष में समर्पण निधि के माध्यम से श्रृद्वाजलि देना हम सबका दायित्व है। श्री आर्य ने कहा कि जिले में निधि संग्रह हेतू एक व्यापक कार्ययोजना बनाई गई। उस कार्य में हमें सभी का सहयोग लेना है। पार्टी के कार्यकर्ताओ के साथ हमारे शुभ चिंतको और पूरे समाज का सहयोग इस अभियान में हमे लेना है।
श्री आर्य ने विश्वास जताया कि कार्यकर्ताओ के सहयोग परिश्रम से बैतूल जिला प्रदेश नेतृत्व द्वारा दिए गए लक्ष्य को प्राप्त करेगा। बैठक में पार्टी जिला महामंत्री एवं बूथ विस्तारक योजना के जिला नियंत्रक कमलेश सिंह ने अभियान की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि कार्यकर्ताओ ने कडी मेहनत कर इस अभियान को सफल बनाया है। बैठक में जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष , मंडल प्रभारी, मंडल विस्तारक उपस्थित थे। बैठक का संचालन जिला महामंत्री सुुधाकर पंवार ने एवं आभार जिला महामंत्री राहूल चौहन ने व्यक्त किया।
भाजपा ने समर्पण निधि अभियान के विधानसभा समन्वयक बनाए
कुशाभाउ ठाकरे जन्मशताब्दी वर्ष के तहत समर्पण निधि अभियान के सुचारू संचालन हेतू निधि संग्रह के जिला संयोजक सदन आर्य ने पार्टी जिला अध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला की अनुमति से पांचो विधानसभा क्षेत्रो में समन्वयक बनाए है। वसंत बाबा माकोडे को बैतूल विधानसभा ,भैसदेही विजय शुक्ला(गबरू), मुलताई जगदीश पंवार, आमला रंजीत सिंह और घोडाडोगरी विधानसभा का समन्वयक कांतिलाल यादव को बनाया गया है।