संतो ने 4500 किलोमीटर की पैदल यात्रा
छिन्दवाड़ा, (दुर्गेश डेहरिया)। दमुआ क्षेत्र में दो संत का आगमन हुआ दोनों संतों का प्रण और प्रतिज्ञा प्रत्येक वर्ष की होती है। की ओम्कारेश्वर से 4500 किलोमीटर पदयात्रा कर माँ नर्मदा के दर्शन किया जाता है। इस यात्रा में दोनों संतो द्वारा पैदल चलकर 4 हजार 500 किलोमीटर की यात्रा तय की जाती है. जो लगभग 100 दिनों में पूरी होती है भगवान की श्रद्धा और भक्ति के भाव से संतो द्वारा प्रत्येक वर्ष यह यात्रा निकाली जाती है।
जगह जगह पर रुक कर संतों का स्वागत भी लोगों द्वारा किया जाता है,आज दोनों संतों का आगमन दमुआ क्षेत्र में हुआ जहां भव्य रूप से लोगों द्वारा उनका आत्मिय स्वागत कर आशीर्वाद लिया गया संतो द्वारा दमुआ में विश्राम करके ओम्कारेश्वर की यात्रा के लिए पुनः प्रस्थान किया गया।