9 दिग्गज शिक्षक शिक्षिकाओं को कारण बताओ नोटिस जारी
जुन्नारदेव, (दुर्गेश डेहरिया)। जिला प्रशासन द्वारा विभागों के प्रमुखों को और कर्मचारियों को मुख्यालय पर रहने के आदेश दिए गए है। इन पर अमल नहीं हो सका हर बार इन आदेशों की हवा हवाई में उड़ा दिया जाता है। अब हाल यह है कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की आचार संहिता लगने के बाद भी मन मर्जी जारी है।
कई बार प्रशासन ने भी अधिकारियों और कर्मचारियों को मुख्यालय पर रहने के लिए कह रहे थे लेकिन इसके बाद भी इस पर ध्यान नहीं दिया गया तहसील मुख्यालय पर अधिकतर अधिकारी कर्मचारी रुकना नहीं चाहते यही कारण है कि आचार संहिता लगने के बाद भी लोग सुबह नौकरी पर आते हैं और कुछ घंटे के बाद ही घर लौट जाते हैं और कुछ शिक्षक शिक्षिकाएं तो आते ही नहीं इसी के चलते नंद लाल सूद उत्कृष्ट विद्यालय जुन्नारदेव के प्राचार्य मोहम्मद इस्माइल खान के द्वारा संस्था के सभी शिक्षकों को शाला में 11 से 4:30 बजे तक संस्था में उपस्थित रहने हेतु आदेशित किया गया था।
लेकिन उपरोक्त आदेश का पालन न करते हुए संस्था के आधे से ज्यादा शिक्षक मनमानी रवैया अपनाते हुए उपस्थित नहीं हुए और जो शिक्षक आएगी थे तो उसमें से कई शिक्षक समय के पूर्व ही शाला से जा चुके थे अतः प्राचार्य द्वारा कड़ी कार्रवाई करते हुए 9 शिक्षकों शिक्षिकाओं को स्पष्टी करण देने के लिए नोटिस जारी किया है।