कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने दिल्ली पुलिस में हेड कांस्टेबल (मंत्रिस्तरीय) के पदों पर भर्ती निकाली है। इन पदों के लिए उम्मीदवीर आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in के माध्यम से 16 जून 2022 तक आवेदन कर सकते हैं।
इस भर्ती अभियान के जरिए हेड कांस्टेबल के कुल 835 पदों को भरा जाएगा। देश के सभी हिस्सों से पुरुष और महिला दोनों उम्मीदवार इसके लिए आवेदन करने के लिए पात्र हैं। कर्मचारी चयन आयोग इस भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीई) आयोजित करेगा।
महत्वपूर्ण तिथियां
आवेदन की शुरुआत- 17 मई 2022
आवेदन की लास्ट डेट- 16 जून 2022
शुल्क भुगतान की डेट- 17 जून 2022
शुल्क भुगतान की लास्ट डेट- 20 जून 2022
आवेदन पत्र में सुधार- 21 जून 2022 से 25 जून 2022
कंप्यूटर आधारित परीक्षा- सितंबर 2022
वैकेंसी की डिटेल
आधिकारिक सूचना के अनुसार, इस भर्ती अभियान के तहत पुरुष उम्मीदवारों के 559 और महिला उम्मीदवारों के 276 पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों के लिए होने वाली कंप्यूटर आधारित प्रवेश परीक्षा हिंदी और अंग्रेजी दोनों में आयोजित की जाएगी।
कितना मिलेगा वेतन
इस भर्ती अभियान के लिए 12वीं पास उम्मीदवार दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल परीक्षा 2022 के लिए आवेदन के पात्र है। आवेदकों की उम्र 25 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। चयनित उम्मीदवारों को 25,500 रुपये से लेकर 81,100 रुपये तक वेतन दिया जाएगा।