नवनियुक्त कार्यवाहक जिलाध्यक्ष हेमन्त ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की अपने कार्यकाल की शुरुआत
बैतूल। जिला कांग्रेस कमेटी बैतूल के नवनियुक्त कार्यवाहक जिला अध्यक्ष हेमन्त वागद्रे सोमवार को प्रातः 11 बजे गांधी चौक स्थित महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अपने कार्यकाल की शुरुवात की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ जी का एवं वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुझ पर जो विश्वास व्यक्त करते हुए यह जिम्मेदारी दी है उसमें मैं शत् प्रतिशत खरा उतर कर कांग्रेस की रीति नीतियों पर चल कर संगठन को मजबूत करने का कार्य सभी कांग्रेस जनों के सहयोग से करुंगा जिससे 2023 में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी।
इस अवसर पर पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष शांतिलाल तातेड़, प्रदेश सचिव समीर खान, पूर्व जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष अरुण गोठी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष धीरु शर्मा, जिला महामंत्री नवनीत मालवीय, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष रमेश भाटिया, सेवादल जिला अध्यक्ष अनुराग मिश्रा, सुनील जेधे, लल्ली वर्मा, सलाम भाई, राजेश गावण्डे, रितेश शुक्ला, मनोज लिल्लोरे, राजकुमार दिवान, रजनीश मंगू सोनी, संजय पगारिया, सुरेन्द्र अवस्थी, बंडू कुंभारे, राजा सोनी, अतुल शर्मा, प्रतीक देशमुख, सरफराज खान, मनोज धोटे, पवन शर्मा, वसीम खान, नरेंद्र वाड़ीवा, राहुल छत्रपाल, महेश थोटेकर, प्रदीप चौरसिया, प्रदीप कोकाटे, सलमान खान, फरीद भाई, सरदार दुबे, शैलेन्द्र गुप्ता, नवीन वागद्रे, राकेश नानकर, सतीश पारख, तिलक पगारिया, जैद खान, प्रवीण तिवारी, शैलू पण्डागरे, समीर शाह, जावेद अली, सोनू राठौर, नौशाद भाई सहित कई कांग्रेसी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।