👉🏻 प्रकाशनार्थ / प्रसारणार्थ समाचार
बुधवार, 23 मार्च 2022
तेली समाज महिला संगठन ने मनाया रंगपंचमी उत्सव
खेल, प्रश्नोत्तरी, अंत्याक्षरी, नृत्य के साथ की मौज मस्ती के साथ रंगोत्सव मनाया
मोहगांव हवेली / सौंसर, (गोपाल वंजारी)। सहयोगी महिला तेली समाज संगठन ने रंगपंचमी उत्सव खेल, प्रश्नोत्तरी, अंत्याक्षरी, नृत्य आदि क्रिया कलापों के साथ मनाया। तेली समाज संगठन की महिलाओं नें रंगपंचमी के अवसर पर स्व. शालिग्राम डोमाजी वंजारी शिक्षा परिसर मोहगांव हवेली में, होली मिलन समारोह रखा गया था।
जिसमें महिलाओं द्वारा कविताएं, चुटकुले, गीत संगीत, श्री राधा कृष्ण के भजन, फिल्मी गानों, विभिन्न खेलों, प्रश्नोत्तरी, अंत्याक्षरी, नृत्य के साथ मौज मस्ती के साथ रंगपंचमी उत्सव मनाया। इस अवसर पर रत्नमाला पिसे, ममता वंजारी, वंदना कामड़े, सोनु कलम्बे, मीनाक्षी वंजारी, रजनी कामड़े, सीमा कलम्बे, स्वाति कामड़े, सविता कलम्बे, कमलाबाई कामड़े सहित अनेक महिलाएं उपस्थित थीं।