देश के हर वर्ग की लड़ाई हैं ये- संयुक्त मोर्चा
सारनी। देश में अब तक कोयले के लोगों सहित मज़दूर वर्गों ने मिलकर बीस सफल हड़ताल कि है ये 28-29 मार्च की आम हड़ताल 21वी हड़ताल का एलान किया है। लगातार अपनी इक्कीस मांगों को लेकर पूरे कोयलांचल पाथाखेड़ा में 28 और 29 मार्च की हड़ताल के लिये खदानों पर गेटमीटिंग एवम् जोरदार प्रदर्शन कर मोर्चा के पदाधिकारियों द्वारा जनजागरण कर बताया जा रहा कि हड़ताल क्यो जरूरी है और किस उद्देश्य को लेकर की जा रहीं। आम मज़दूरों की मांगों को लेकर लगातार जारी प्रयासो के चलते बड़ी संख्या में ऐसे मज़दूरों का समहू भी इस हड़ताल में सहयोग दे रहा हैं जो किसी भी यूनियन के सदस्य नही हैं ये मज़दूरों की एकता और एकजुट कारवाई के प्रति उनकी भावनाओं को दर्शाता है।
एरिया की तवा 1, तवा 2, छतरपुर 1 और छतरपुर 2 सहित महाप्रबंधक कायालय, एरिया वर्कशॉप पर नेताओं ने हड़ताल को लेकर गेटमीटिंग की जिसमें कोयले के कामगारों ने बढ़कर हिस्सा लिया। हड़ताल को लेकर गेटमीटिंग लगातार तीनों पालियो में चल रहीं हैं।