ब्रह्म समाज की महिलाओं ने मनाया महिला दिवस
जुन्नारदेव, (दुर्गेश डेहरिया)। ब्रह्म समाज महिला मंडल जुन्नारदेव के तत्वाधान में स्थानीय लॉन में महिला दिवस का आयोजन किया जिसमें जिले से पधारे समाज की जिला अध्यक्ष गीता पाठक, जिला संयोजक ऋचा दुबे एवं संगठन मंत्री अनिता पाठक को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया एवं भगवान परसुराम की पूजन, ओर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम प्रारम्भ किया।
इसी कड़ी में नगर की स्वजातीय बुजुर्ग महिलाओं को श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने शानदार प्रस्तुति दी। समाज की नगर अध्यक्ष कीर्ति उपाध्याय द्वारा अपने उद्बोधन में नारी की महिमा बताएं एवं समाज की महिलाओं द्वारा किये गए विभिन्न रचनात्मक कार्यों में सहयोग के लिए अपने संगठन की तारीफ़ की। मंच संचालन रिचा शर्मा एवं आभार प्रदर्शन निशा तिवारी ने किया।