खापा स्वामी में मनाया महिला दिवस
जुन्नारदेव, (दुर्गेश डेहरिया)। महिला दिवस के मौके पर ग्राम पंचायत खापा स्वामी में आज ग्रामीण महिलाओं को बुलाकर गुलदस्ता भेंट करते हुए सम्मानित किया गया। और महिलाओं के अधिकार बताए कर उन्हें जागरूक किया इक्कीसवीं सदी में भारत में महिला किसी से कम नही समाज की चुनौती को स्वीकार कर हर काम में महिला की भागीदारी बनी हुई है।
आज के युग में महिलाएं चूल्हा चौका से बाहर निकल पुरुष प्रधान देश में कार्य करते हुए आगे निकल कर सशक्त रुप से अपनी जिम्मेदारी उठाकर रहती है। घरेलू हिंसा और उत्पीड़न को झेलना नहीं चाहिए इसका पुरजोर विरोध कर आसपास होने वाले महिला पर अत्याचार के प्रति आवाज बुलंद करने की जरुरत है। नारी का सम्मान कर उन्हें बराबरी का दर्जा देकर उत्साह बढ़ाया जाना चाहिए।