महिला दिवस पर नारी शक्तियों को सम्मानित किया
जुन्नारदेव, (दुर्गेश डेहरिया)। ग्राम पंचायत हिरदागढ़ में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें ग्राम पंचायत सरपंच श्रीमती शर्मिला सरयाम सचिव राम सिंह भोपा, रोजगार सहायक श्रीमती लता यदुवंशी पटवारी नूतन भारती की उपस्थिति में ग्राम की विधवा महिलाओं का सम्मान किया गया।
इस उपलक्ष्य में जानकारी देते हुए बताया कि परिवार की जिम्मेदारी उठाने वाली इन महिलाओं ने कोरोना काल में भारी कठिनाइयों के बीच अपना जीवन व्यतीत कर परिवार की सारी जरूरतों को पूरा करते हुए जीवन यापन करते आए है। जिनका आज ग्राम सभा की तरफ से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर साड़ी और श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। समाज में महिलाओं का हौसला अफजाई करते हुए इनके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की गई। इस अवसर पर समस्त ग्राम वासियों की उपस्थित रही।