बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा की कामकाजी बैठक आयोजित
भोपाल। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश भाजपा कार्यालय में बैठक आयोजित हुई जिसमें अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश के पदाधिकारी, जिले के अध्यक्ष एवं सोशल मीडिया प्रभारी को आमंत्रित किया गया था। इसमें विशेष रूप से अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी, राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री हित्यानंद, अल्पसंख्यक मोर्चा राष्ट्रीय महामंत्री सूफी एमके चिश्ती, प्रदेश अध्यक्ष रफत वारसी, भाजपा प्रवक्ता सनवर पटेल उपस्थित थे।
इस कामकाजी बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी द्वारा सभी मोर्चा अध्यक्षों से अपने अपने जिले में किए गए कार्यों की समीक्षा की इसमें बैतूल जिले के जिला अध्यक्ष शारिक खान द्वारा किए गए। कार्यक्रमों की राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने तारीफ की इसके साथ साथ प्रदेश मीडिया प्रभारी अभिजर हुसैन से प्रदेश माइक्रो डोनेशन प्रभारी होने के नाते चर्चा हुई। जिसमें अभिजर हुसैन ने हर मंडल और बूथ पर माइक्रो डोनेशन पर अपना व्रत दिया जिससे सभी पदाधिकारियों ने ध्यान पूर्वक सुना और इसे अपने-अपने क्षेत्रों में क्रियान्वित करने पर अपनी सहमति जाहिर है।